क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि :-(1) क्या यह बात सही है कि बोचहां विधानसभा के अंचल बोचहाँ और मुशहरी में भू-अभिलेखों का डिजिटाईजेशन सम्पन्न नहीं होपाया है जिसके कारण भूमि का सर्वे कराने में रैयतो को काफी कठिनाई होती है, यदि हाँ, तो कबतक सरकार भूमि सर्वे कार्यकराने से पहले भू-अभिलेखों के डिजिटाईजेशन का कार्य सम्पन्न कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?