क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग यह बतलाने का कृपा करेगें कि ः- (1) क्या यह बात सही है कि बोचहां विधानसभा क्षेत्र के प्रखंड मुशहरी के अखाड़ाघाट दलान से NH-77 अन्तर्गत भाया जियालाल चैक होते हुए NH-77 बिन्दा हाईस्कूल आथर घाट पुल तक, पूसा रोड गंगारपुर से प्रहलादपूर NH-28 तक तथा बेला चैक से रोहूआ पुसा रोड भाया ’शयाम नन्दन सहाय काॅलेज पथ अति महत्वपूण सड़क का मरम्मती नहीं होने के कारण सड़क की स्थिति अत्यन्त दयनीय है, जिससे आम जनता को आन-जाने के क्रम में दुर्घटना होते रहती है, यदि हाँ तो सरकार उक्त पथ का जिर्णोद्धार/मरम्मती कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?