Back to Legislative Questions Repository
Q.No 18Starred Question Listed

प्राथमिक विद्यालय का निर्माण

श्री शम्भू नाथ यादव (199) (ब्रह्मपुर ) शिक्षा 26 नवम्बर, 2024 · त्रयोदश सत्र
Question

क्या मंंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- 1. क्या यह बात सही है कि बक्सर जिला के ब्रहम्पुर प्रखण्ड के छोटकी नैनीजोर दलित टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय को भूमि के अभाव में मध्य विद्यालय छोटकी नैनीजोर में स्थानांतरित किया गया है; 2. क्या यह बात सही है कि उक्त स्थान पर प्राथमिक विद्यालय निर्माण करने हेतु श्रीमती जानकी देवी पति-स्व0 लाल साहेब, उम्र-70 वर्ष ने अंचलाधिकारी, ब्रम्हपुर को खाता सं0-209, खेसरा सं0-3512, रकबा-3.00 कठ्ठा जमीन दान दिया है; 3.क्या यह बात सही है कि उक्त ग्राम महादलित एवं पिछड़ा बहुल है, जिसमें प्राथमिक विद्यालय दूर होने से गरीब बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है; 4. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार छोटकी नैनीज़ोर दलित टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय को उक्त जमीन पर निर्माण करने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
त्रयोदश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
26 नवम्बर, 2024
Member
श्री शम्भू नाथ यादव (199) (ब्रह्मपुर )
Department
शिक्षा
Ministry
शिक्षा
MLA Profile
SHAMBHU NATH YADAV (199)
SHAMBHU NATH YADAV (199)
Party
Rashtriya Janata Dal
Constituency
Brahmapur-Buxar (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
28 May 1964
Address
Village-Chakki Lahna Bhola Dera, Post-Chakki, Thana-Chakki, District-Buxar, Pin-802120