क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि बक्सर जिला के ब्रम्हपुर विधान सभा अंतर्गत ब्रम्हपुर प्रखंड के उत्तरी नैनीजोर पंचायत के ग्राम ढाबी में गंगा का कटाव तेजी से हो रहा है जिससे गाँव का अस्तित्व खतरे में पड़ता जा रहा है, यदि हाँ तो सरकार उक्त पंचायत के ग्राम ढाबी को कब तक गंगा के कटाव से बचाव करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?