क्या मंत्री उर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि बक्सर जिला के ब्रहपंर विधानसभा अंतर्गत ब्रहपुर प्रखंड के स्व्0 अवतरिया देवी पति ललन राम ग्राम ढोढनपुरा थाना जिला बक्सर की दिनांक 31.06.2022 को बिजली करंट से मृत्यु हो गयी थी;2. क्या यह बात सही है कि साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीव्यूशन कंपनी लिमिटेड पटना ने विद्युत आपूर्ति प्रमंडल चरित्रवन बक्सर के द्वारा 4 लाख रूपये अनुशंसित किया गया था जो आज तक पीड़ित परिवार को नही मिला है;3 . यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार पीड़ित परिवार को कबतक अनुशंसित राशि 4 लाख रूपया का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?