क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें किः-1. क्या यह बात सही है कि बक्सर जिला के ब्रम्हपुर विधान सभा अन्तर्गत ब्रहम्पुर प्रखण्ड के कैथी ग्राम मठिया नहरपुल से पोखरहा टोला पुल होते हुए एकराशी नहर पुल तक की दूरी 02 किलोमीटर हैं, इस सड़क का पक्कीकरण नहीं होने से ग्रामीण जनता को आवागमन में काफी कठिनाई होती है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त नहर पुल तक सड़क का पक्कीकरण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?