Back to Legislative Questions Repository
Q.No 16Starred Question Listed

स्नातक कोर्स की मान्यता देना

श्री रणविजय साहू (135) (मोरवा ) शिक्षा 26 नवम्बर, 2024 · त्रयोदश सत्र
Question

क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि ः- 1. क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिला के मोरवा प्रखंड में अवस्थित इंदिरा गांधी रामजी राय महाविद्यालय, प्रखंड का एकमात्र डिग्री काॅलेज है जो ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय से सम्बद्धता प्राप्त है; 2. क्या यह बात सही है कि उक्त महाविद्यालय में विगत दो वर्षों से डिग्री कोर्स की मान्यता समाप्त कर देने से क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए 20 कि0 मी0 दूर जिला मुख्यालय जाना पड़ता है जिससे ग्रामीण क्षेत्र के गरीब छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में काफी कठिनाई हो रही है; 3.यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार छात्र हित में उक्त महाविद्यालय में स्नातक कोर्स की मान्यता बहाल करने का विचार रखती है ? यदि हां तो कब तक ? नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
त्रयोदश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
26 नवम्बर, 2024
Member
श्री रणविजय साहू (135) (मोरवा )
Department
शिक्षा
Ministry
शिक्षा
MLA Profile
RANVIJAY SAHU (135)
RANVIJAY SAHU (135)
Party
Rashtriya Janata Dal
Constituency
Morwa -Samastipur (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
16 Jan 1976
Address
Village- Sirsia PO- Tajpur District- Samastipur