क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1.क्या यह बात सही है कि बेगूसराय जिला मुख्यालय नगर निगम क्षेत्र में तेलिया पोखर चौक से गांधी शिक्षण संस्थान होते हुए रामानंद सिंह जी के घर तक की सड़क लगभग 500 मीटर काफी जर्जर स्थिति में है;2.क्या यह बात सही है कि उक्त सड़क के निर्माण हेतु पूर्व में निविदा की प्रक्रिया को कैंसिल किया गया है और नये निविदा की प्रक्रिया में विलम्ब होने से जर्जर सड़क पर आवाममन में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है;3.यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार उक्त सड़क के निर्माण हेतु पूर्व की कैंसिल निविदा के कारणों की जाँच कराने एवं नये निविदा की प्रक्रिया पूर्ण करते हुए यथा शीघ्र निर्माण कराने का विचार रखती है, हाँ, तो कबतक, नहीं तो क्यों?