क्या मंत्री, राज्य एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-(1) क्या यह बात सही है कि पश्चिम चम्पारण जिलान्तर्गत लौरिया विधानसभा क्षेत्र के लौरिया अंचल में परसा मठिया धागड़टोली,बसंवरिया पराउटोला, धागड़ मुसहर टोली, लौरिया नगर पंचायत स्थित पटहेसी दलित बस्ती, दनियाल परसौना दलित बस्ती,धोबनीधरमपुर पंचायत स्थित दलित बस्ती में दलित परिवारों को बासगीत पर्चा के अभाव में प्रधानमंत्री आवास योजना सहितसरकार की अन्य योजनाओं का लाभ प्राप्त नहीं हो रहा है;(2) यदि उपर्युक्त खंड का उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार उक्त स्थान पर बसे दलित परिवारों को जमीन का बासगीत परचा देनाचाहती है; हाॅ, तो कब तक, नहीं, तो क्यों ?