क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:—क्या यह बात सही है कि पश्चिम चंपारण जिला अंतर्गत सेमरा घाट एवं बघम्बरपुर के बीच स्थित पुल वर्ष 2005–2006 में क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसका निर्माण आजतक नहीं किया गया है; जिसके कारण लोगों को आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं व्यापार में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है; यदि हाँ, तो सरकार उक्त पुल का पुनर्निर्माण कब तक कराने का विचार रखती है; नहीं, तो क्यों ?