Back to Legislative Questions Repository
Q.No 2740Starred Question Listed

विकसित करना

सुश्री मैथिली ठाकुर (81) (अलीनगर) पर्यटन विभाग 27 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, पर्यटन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि:-1. क्या यह बात सही है कि दरंभगा जिलान्तर्गत अलीनगर विधान सभा के तारडीह प्रखण्ड में आवाम से ढेंगहा, घनश्यामपुर प्रखण्ड के जयदेवपट्टी रसियारी  गाँव कमला नदी के किनारे अवस्थित होने के कारण सावन में हजारों संख्या में कांवरिया स्नान करने आते है,2. क्या यह बात सही है उक्त नदी के किनारे पर्यटकीय  सुविधा तथा सौन्दर्यीकरण के अभाव में पर्यटकीय दृष्टिकोण से विकास से वंचित है जबकि यहाँ इको-टूरिज्म एवं रिवरफ्रंट के रूप में विकास की काफी गुंजाइश है तथा रोजगार एवं राजस्व की भी प्राप्ति होगी,3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार कमला नदी के किनारे बसे गाँवों को पर्यटकीय दृष्टिकोण से जोड़त हुए रिवरफ्रंट के रूप में पर्यटक स्थल को विकसित करने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
27 फरवरी 2026
Member
सुश्री मैथिली ठाकुर (81) (अलीनगर)
Department
पर्यटन
Ministry
पर्यटन विभाग
MLA Profile
MAITHILI THAKUR (81)
MAITHILI THAKUR (81)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Alinagar - Darbhanga (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Village- Uren, Post- Bankatta, Police Station- Benipatti, District- Madhubani, Bihar- 847223