क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि गोपालगंज जिलांतर्गत प्रखण्ड कुचायकोट के पंचायत राज बनकटा के शंकर मोड़ से राजपुर सोनहूला पथ होते हुए रमेश खटीक के मकान तक जाने वाली कच्ची सड़क हैं; यह बरसात के समय कीचड़मय हो जाती हैं; यदि हाँ तो सरकार उक्त वर्णित कच्ची सड़क का पक्कीकरण कबतक कराने का विचार रखती हैं, नहीं तो क्यों?