क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे क्या यह बात सही है कि कटिहार जिला अन्तर्गत प्राणपुर विद्युत उपकेंद्र (33/11KV) को कदवा प्रखंड के सनौली से 33 KV विद्युत आपूर्ति किए जाने के कारण ग्रीष्म एवं वर्षा ऋतु में समस्त प्राणपुर क्षेत्र में पावर कट, ब्रेकडाउन की भीषण समस्या बनी रहती है, यदि हाँ तो सरकार कब तक नवनिर्मित मनिहारी ग्रीड (132/33KV) से प्राणपुर विद्युत उपकेंद्र को 33 केवि का नया फीडर निर्माण कर विद्युत् आपूर्ति कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?