क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि कटिहार जिला अंतर्गत प्राणपुर प्रखंड के प्राणपुर विद्युत उपकेंद्र को आवश्यकता अनुसार विद्युत आपूर्ति नहीं मिल रही है;2.क्या यह बात सही है कि प्राणपुर प्रखंड के लाभा में पावर हाउस निर्माण कार्य एवं मनिहारी से प्राणपुर 33 केवी लाइन जोड़ने का कार्य जो "सुरेंद्र इलेक्ट्रिकल" एजेंसी को मिला है, वह संवेदक एवं विभागीय लापरवाही के कारण अत्यंत धीमा है जिससे क्षेत्र की जनता को विद्युत आपूर्ति में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है;3.यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार निविदा शर्तों के आधार पर तय समय सीमा के अंदर वर्णित दोनों कार्यों का निर्माण कार्य एवं दोषी संवेदक एवं अधिकारियों पर कार्रवाई करने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं, तो क्यों?