क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-(1) क्या यह बात सही है की कटिहार जिला के प्राणपुर प्रखंड अंतर्गत गौरीपुर पंचायत के गौरीपुर, शाहनगर होते हुए गंगानगर की ओर जाने वाली सड़क अत्यंत जर्जर है तथा बरसात में यह जलमग्न हो जाता है; इस सड़क के निर्माण तथा जीर्णोधार में संवेदक तथा विभागीय अधिकारियों भारी अनियामितता बरती गयी है, जिससे आम जनमानस को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है; यदि हाँ, तो सरकार दोषियों पर कारवाई करते हुए कब तक सड़क निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?