क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि बेगूसराय जिला मुख्यालय के ग्रिड पर अत्यधिक लोड होने के कारण अक्सर विद्युत आपूर्ति बाधित होती रहती है, यदि हाँ तो सरकार कब तक जिला मुख्यालय में विद्युत आपूर्ति सुधारने हेतु एक नये विद्युत सबस्टेशन का स्थापना करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?