स्थानीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्र में दिनांक-19 दिसम्बर 2024 के अंक में प्रकाशित शीर्षक 'राज्य में लोक शिकायत निवारण के मामले में लखीसराय अव्वल, प0 चम्पारण फिसड्डी' के आलोक में क्या मंत्री , सामान्य प्रशासन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि:-1. क्या यह बात सही है कि लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन की रैकिंग के मामले में पश्चिम चम्पारण जिला को राज्य में अंतिम स्थान पर रखा गया है, जिसे रैकिंग में मात्र 59.09 अंक प्राप्त हुए को राज्य में अंतिम स्थान पर रखा गया है ;2. क्या यह बात सही है कि उक्त जिले में लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के लंबित मामलो का निष्पादन निर्धरित समय के भीतर नहीं किया जा सका है, जिस कारण रैंकिंग में कम अंक प्राप्त हुआ है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार प0 चम्पारण जिला के रैकिंग प्रदर्शन की स्थिति को सुधारने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?