क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि बेगूसराय जिलान्तर्गत बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र के वीरपुर प्रखण्ड के ग्राम पंचायत नौला भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आता है, जबकि उक्त पंचायत का प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय वीरपुर हैं; एवं वर्तमान में भगवानपुर थाना बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत होने से समाजिक प्रशासनिक एवं भौगोलिक दृष्टिकोण से नौला पंचायत के ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है;2. क्या यह बात सही है कि जिला पदाधिकारी, बेगूसराय के द्वारा पत्रांक संख्या-1551/गो0, दिनांक 23.05.2023 में उल्लेख किया गया है कि पुलिस अधीक्षक, बेगूसराय द्वारा प्रशासी पदवर्ग समिति के निर्धारित मापदण्ड के अनुरूप अनुशंसा एवं आयुक्त कार्यालय मुंगेर प्रमंडल, मुंगेर के माध्यम से अनुशंसा पुलिस मुख्यालय भेजी गयी है परन्तु आज तक नौला पंचायत वीरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थापित नहीं हो सका;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार कब तक उक्त पत्र के आलोक में उक्त पंचायत को भगवानपुर थाना से पृथक करते हुए वीरपुर थाना क्षेत्र में सम्मलित करने का विचार कब तक रखती है, नहीं तो क्यों?