क्या मंत्री , गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि मधेपुरा जिलान्तर्गत शंकरपुर थाना के ग्राम-पंचायत-बेडुरारी के वार्ड न0-10 में पुल के पास शंकरपुर लघुनहर पर निर्मित सड़क मार्ग में अक्सर आपराधिक घटनाएँ होती रहती हैं; यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त लघु नहर पथ के समिप पुलिस चौकी का निर्माण कर आपराधिक घटनाओं को रोकने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?