क्या मंत्राी, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि बिहार राज्य में वर्ष 2011-12 से कब्रिस्तानों की घेराबंदी की योजना चल रही है;2. क्या यह बात सही है कि नालंदा जिला के इस्लामपुर प्रखंड के सण्डा पंचायत के गुडरू ग्राम तथा बरदाहा पंचायत के शेरथुआ में कब्रितानों की घेराबंदी नहीं कराई गई है, जिससे कब्रिस्तानों में आवारा पशुओ एवं आने जाने वाले लोगों द्वारा गंदंगी फैलाई जाती हैं;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार उक्त सभी कब्रिस्तानों की घेराबंदी कबतक कराना चाहती है, नहीं तो क्यों?