क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1.क्या यह बात सही है कि अररिया जिला में पदस्थापित जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा भागलपुर के संवेदक को मनमाने दर पर बेंच-डेस्क, टेबुल, गोदरेज, प्रिन्टर इत्यादि सप्लाई का कार्य आवंटित किया गया है, यदि हाँ तो क्या सरकार उक्त कार्य की जाँच कराने एवं दोषी पदाधिकारी पर कार्रवाई करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?