क्या मंत्री,अनुसूचित जाति/ अनु० जनजाति कल्याण विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि बिहार राज्य में अनुसूचित जाति/ अनु० जनजाति के छात्रों को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिल रहा है;2. क्या यह बात सही है कि सरकार उनके बेहतर भविष्य के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति दिया करती थी;3.उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारतामक है तो सरकार पुनः पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति कब तक लागु करना चाहती है,नहीं, तो क्यों?