क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि जहानाबाद जिलान्तर्गत मखदुमपुर विधानसभा के बन्देया-नसरतपुर ग्राम के बीच दरधा नदी पर पुल के निर्माण नहीं रहने के कारण ग्राम-किशुनपुर, महमतपुर, सेवती, सुकनाबिगहा, नौगढ़ सहीत दर्जन गावों के ग्रामीणों को आवागमन में काफी दूरी तय करनी पड़ती है, यदि हाँ, तो सरकार ग्राम बन्देया-नसरतपुर के बीच दरधा नदी पर पुल का निर्माण कब तक करने का विचार करती है, नहीं, तो क्यों?