क्या मंत्री, लघु जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि जहानाबाद जिलान्तर्गत मखदुमपुर प्रखण्ड के ग्राम घराउत जो एक पहाड़ी क्षेत्र है जहाँ डीप रिंग बोरिंग / बोरबेल नहीं होने के कारण आस-पास की सैकड़ों एकड़ रैयती भूमि सिंचाई के अभाव में बंजर है, यदि हाँ, तो सरकार कब तक उक्त क्षेत्र में डीप रिंग बोरिंग / बोरबेल की व्यवस्था कर सिंचाई की सुदृढ़ व्यवस्था बहाल कराने का विचार करती है, नहीं, तो क्यों ?