क्या मंत्री, लघु जल संसाधन विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि गया जिला अन्तर्गत गुरूआ प्रखण्ड के वरमा पंचायत अन्तर्गत ग्राम नसेर के पास 5.69 एकड़, ग्राम मुरही में 6.34 एकड़ में स्थित विशाल तालाब में आजादी के बाद से आजतक जीर्णोधार का कार्य नहीं हुआ है, जिसके फलस्वरूप जलकुम्भी के कारण तालाब का अस्तित्व खतरे में पड़ गई है, यदि हाँ तो सरकार उक्त दोनों तालाबों को कबतक जीर्णोधार कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?