क्या मंत्री, लघु जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि पूर्वी-चम्पारण जिला अन्तर्गत पकड़ीदयाल प्रखंड के सिसहनी पंचायत के अजगरी ग्राम में स्टेट बोरिंग का चैनल का कार्य नहीं होने से किसानो को सिंचाई कार्य में कठिनाई होती है; यदि हाँ, तो सरकार उक्त स्टेट बोरिंग के चैनल का निर्माण कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?