क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि राज्य के छात्र-छात्राओं को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ दिया गया है,क्या यह बात सही है कि उक्त योजना के सभी लाभार्थी राशि लौटाने में सक्षम नहीं हैं;यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत प्राप्त राशि को लौटाने में असक्षम छात्रो का कर्ज माफ़ करने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?