क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि सारण जिला अन्तर्गत तरैया विधानसभा क्षेत्र के पानापुर प्रखण्ड अन्तर्गत उच्चतर माध्यमिक विधालय, टोटहा जगतपुर एवं इसुआपुर प्रखण्ड के उच्चतर माध्यमिक विधालय, केरवां का अपना भवन नहीं होने के कारण शिक्षक एवं विधार्थियों को पठन-पाठन कार्य में बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ता है; यदि हाँ, तो सरकार उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के नये भवनों का निर्माण कब तक कराने का विचार रखती है, नही, तो क्यों ?