क्या मंत्री शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेगें कि:-1.क्या यह बात सही है कि खगड़िया जिला अंतर्गत विभिन्न सहायता प्राप्त विधालयो यथा - बापू स्मारक मध्य विधालय मानसी, सावित्री कन्या विधालय खगड़िया, मध्य विधालय बेलासिमरी, मध्य विधालय माडर एवं मध्य विधालय बेलदौर इत्यादि, में छात्र छात्राओं की संख्या क्षमता से अधिक है, साथ ही विधालय में मुलभुत सुविधाओं का आभाव है यदि हाँ तो क्या सरकार वर्णित विद्यालयों को राजकीय विद्यालय का दर्जा देने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?