क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि जिला अररिया के अररिया प्रखण्ड अन्तर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय चन्द्रदेई में चहारदीवारी नहीं रहने के कारण विद्यालय परिसर में असामाजिक तत्व का जमावड़ा बना रहता है एवं विद्यालय की भूमि का अतिक्रमण हो रहा है; यदि हाँ तो क्या सरकार वर्णित विद्यालय का चहारदीवारी निर्माण कब तक कराने का विचार रखती है,नहीं तो क्यों ?