क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1.क्या यह बात सही है कि पूर्णियाँ जिला अंतर्गत प्रखंड अमौर के उच्च माध्यमिक विद्यालय, परितिया (आमगाछी) एवं उ०मा० विद्यालय, तालबाडी में BSEDC द्वारा भवन निर्माण का कार्य वर्ष 2020 में प्रारंभ हुआ था;2.क्या यह बात सही है कि 04 वर्ष से अधिक का समय गुजरने के बाद भी उपर्युक्त दोनों विद्यालयों का भवन निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो सका है जिसके कारण छात्र-छात्राओं को पठन पाठन में कठिनाई हो रही है;3.यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार समय पर कार्य को पूर्ण नहीं करनेवाले संवेदकों पर कार्रवाई के साथ उक्त दोनों विद्यालयों के भवनों का कार्य कब तक पूर्ण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?