क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि -क्या यह बात सही है कि कटिहार जिलान्तर्गत कदवा प्रखंड के कुम्हडी ग्राम पंचायत में प्राथमिक विद्यालय, रहमतनगर है, जिसके निकटवर्ती 2 कि०मी० की दूरी में कोई भी मध्य विद्यालय नहीं है जिसके कारण रहमतनगर ग्राम के छात्र -छात्राओं को आगे की शिक्षा प्राप्त करने में काफी कठिनाई होती है, यदि हां तो सरकार कब तक उक्त विधालय को उत्क्रमित कर मध्य विद्यालय बनाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?