स्थानीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्र में दिनांक-22/05/2024 के अंक में प्रकाशित शीर्षक ‘’शिक्षा विभाग में फिर जनता दरबार लगाने की तैयारी” के आलोक में क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेगें कि:-1.क्या यह बात सही है कि पश्चिम चम्पारण जिलान्तर्गत कार्यरत शिक्षकों एवं बच्चों के अभिभावकों की समस्याओं के निराकरण हेतु शिक्षा विभाग ने प्रत्येक शनिवार को जिला शिक्षा कार्यालय में जनसंवाद का आयोजन करने का निदेश दिया है;2.क्या यह बात सही है कि विभागीय आदेश के आठ माह बीत जाने के बावजूद जिला शिक्षा कार्यालय, पश्चिम चम्पारण, बेतिया में आदेश का अनुपालन नहीं किया जा रहा है;3.यदि उपर्युक्त खंडों के उतर स्वीकारात्मक है तो सरकार शिक्षकों एवं अभिभावकों के समस्याओं का निराकरण हेतु जनसंवाद आयोजन कब से प्रारंभ करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यो ?