क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1.क्या यह बात सही है कि पूरे राज्य के विद्यालयों में मध्याहन भोजन योजना अन्तर्गत प्रखंड साधन सेवी एवं जिला साधन सेवी की नियुक्ति संविदा के आधार पर सरकार के दिशा निर्देश के अनुरूप किए जाने के बावजूद इन्हें अन्य संविदा पर नियुक्त कर्मियों के अनुरूप सेवा लाभ नहीं मिल रहा है; यदि हाँ, तो सरकार उक्त साधन सेवियों को अन्य संविदा कर्मियों के अनुरूप सेवा लाभ कबतक देने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?