क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि बांका जिला में एक भी महिला अंगीभूत डिग्री महाविद्यालय नहीं रहने से जिले की इन्टर पास छात्राओं को अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखने हेतु काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है; यदि हाँ तो सरकार कब तक बांका जिले के जिला मुख्यालय में अंगीभूत महिला डिग्री महाविद्यालय खोलने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?