क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि बांका जिलांतर्गत बांका प्रखंड के जितारपुर, महेशाडीह, लकड़ीकोला एवं इसके आस-पास के गांव चांदन नदी के सुरक्षा तटबंध के किनारे बसे हुए हैं;2. क्या यह बात सही है कि चांदन सुरक्षा तटबंध जर्जर स्थिति में है, जिस कारण इस क्षेत्र के आम जनों को बारिश के मौसम में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार उक्त चांदन सुरक्षा तटबंध की विशेष मरम्मति कराने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों?