क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने का कृपा करेगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिला अन्तर्गत बेलसंड प्रखंड में मनुसमारा स्पिल चैनल परियोजना हेतु भू-अर्जन के द्वारा जमीन अधिगृहित किया गया था, परन्तु भूस्वामियो को अभीतक पैसा भुगतान नहीं किया गया है;2. क्या यह बात सही है कि भू-अर्जन पदाधिकारी, सीतामढ़ी द्वारा भू-अर्जन की राशि लगभग तेरासी करोड़ तीन लाख रुपये की मांग पत्रांक-1044, दिनांक-03.12.2024 के द्वारा किया गया था;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो क्या सरकार भूमि मालिकों को भू-अर्जन की राशि भुगतान कराने का विचार रखती है, नही, तो क्यों ?