Back to Legislative Questions Repository
Q.No 141Starred Question Listed

कार्रवाई करना

श्री जितेंद्र कुमार (171) (अस्थावां ) जल संसाधन 23 जुलाई 2025 · पंचदश सत्र
Question

क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में टाल विकास योजना चलाया  जा रहा  है;2. क्या यह बात सही हैं कि टाल विकास योजना अंतर्गत नालंदा जिला के अस्थावां विधान सभा के प्रखण्ड अस्थावां एवं बिन्द के रजॉवा वियर, मशाढ़ा रूनधा वियर, 56 खन्धा वियर सहित अन्य के विकास हेतु दो वर्ष पूर्व ही स्वीकृति प्रदान करते हुए राशि का आवंटन किया जा चुका है परन्तु  विभागीय अभियंताओं एवं संवेदकों के उदासीनता के कारण उपर्युक्त कार्य लम्बी अवधि बीत जाने के बावजूद पूर्ण नहीं हुआ है जिससे सभी किसान लाभन्वित नहीं हो पा रहे है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार दोषी विभागीय अभियंताओं एवं संवेदकों के विरूद्ध आवश्यक कार्रवाई करते हुए कार्य पूरा कराने का विचार रखती है , नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
पंचदश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
23 जुलाई 2025
Member
श्री जितेंद्र कुमार (171) (अस्थावां )
Department
जल संसाधन
Ministry
जल संसाधन
MLA Profile
Jitendra Kumar (171)
Jitendra Kumar (171)
Party
Janata Dal (United)
Constituency
Asthawan - Nalanda (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
25 May 1972