क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि मुजफ्फरपुर जिला जिलान्तर्गत प्रखंड मुशहरी में बुधनगरा से बैकंठपुर तक जाने वाली बूढीगंडक बांध की सड़क जर्जर स्थिति में है, जिससे आवागमन में परेशानी होती है, यदि हां तो, सरकार कबतक उक्त बांध की सड़क का निर्माण करानेे का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?