क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किक्या यह बात सही है कि बांका जिलाजिलान्तर्गत बांका प्रखंड के जितारपुर, महेशाडीह, लकड़ीकोला एवं इसके आस-पास के गांव चांदन नदी के किनारे बसा है एवं चांदन सुरक्षा तटबंध का उपयोग इस क्षेत्र के आम-जन आवागमन हेतु करते है जिसके कच्ची होने के कारण बरसात के दिनों में आवागमन में आम जनों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक चांदन सुरक्षा तटबंध पर पक्की सड़क निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?