क्या मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि बांका जिला के बांका प्रखंड सह अंचल कार्यालय आवासीय परिसर में चहारदीवारी नहीं रहने से प्रखंड एवं अंचल कार्यालय आने वाले आम जन एवं आवासीय परिसर में रहने वाले सरकारी कर्मियों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त प्रखंड सह अंचल कार्यालय आवासीय परिसर में चहारदीवारी निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?