क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि सरकारी विद्यालय का भवन बनाने एवं भवन के रख-रखाव तथा अन्य कार्यों के लिए विद्यालय विकास अनुदान राशि दिया जाता है;2. क्या यह बात सही है कि सरकारी मदरसों के भवन निर्माण हेतु विद्यालय विकास अनुदान की राशि उपलब्ध नहीं करायी जाती है जिससे मदरसा का भवन जर्जर होता जा रहा है;3.यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकरात्मक हैं, तो सरकार विद्यालय के तर्ज पर सरकारी मदरसों का भवन बनाने एवं भवन के रख-रखाव के लिए राशि उपलब्ध कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?