क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही ही कि पश्चिमी चंपारण जिलान्तर्गत प्रखंड बगहा-1 के ग्राम पंचायत राज बांसगांव मंझरिया में अवस्थित मध्य विद्यालय मंझरिया को 10+2 विद्यालय में अपग्रेड कर दिया गया है;2. क्या यह बात सही है कि परिणत 10+2 विद्यालय, पूर्व के मध्य विद्यालय के भवन में हीं संचालित हो रहा है जबकि इस विद्यालय में बच्चों की कुल संख्या -965 है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उतर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार उक्त +2 विद्यालय का भवन/क्लास रूम/कंप्यूटर क्लास रूम निर्माण कार्य कब तक कराने का विचार रखती है, नही तो क्यों?