क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत आदापुर प्रखण्ड के भवानीपुर पंचायत में नवसृजित प्राथमिक विद्यालय सोनरा टोला विद्यालय का भवन नहीं होने के कारण उक्त विद्यालय का संचालन दूसरे विद्यालय में कराया जा रहा है, जिससे बच्चों को आने- जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, यदि हाँ, तो सरकार कब तक सोनरा टोला में विद्यालय के भवन का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?