क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि जिला कार्यालय/शिक्षा अंचल, पटना सदर/फतुहा सहित राज्य के सभी शिक्षा अंचलों में संविदा पर बहाल डाटाइंट्री ऑपरेटर /लेखा सहायक 10 वर्षों से एक ही स्थान पर पदस्थापित है; यदि हाँ तो सरकार मंत्रिमंडल सचिवालय, बिहार के पत्रांक 881, दिनांक 3.06.2009 के कंडिका- 02 एवं 03 के निर्देश से तीन वर्षों से अधिक/ गृह जिले में पदस्थापित डाटा इंट्री ऑपरेटर/ लेखा सहायक को कब तक स्थानांतरित करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?