Back to Legislative Questions Repository
Q.No 409Starred Question Listed

जमाबंदी रद्दीकरण का  प्रस्ताव

डॉ. संजीव कुमार (151) (परबत्ता ) राजस्‍व एवं भूमि सुधार 06 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि: -1. क्या यह बात सही है कि खगड़िया जिले के गोगरी अंचल औद्योगिक क्षेत्र को विकसित करने हेतु मौजा पैंकात में खाता संख्या 140 में कई खेसरा होने के बाबजूद मात्र खेसरा 37और 190 जमाबंदी रद्दीकरण हेतु प्रस्ताव आया है,2. क्या यह बात सही है कि उपर्युक्त दोनों खेसरा की जमीन गरीब तबके लोगों का है जिसका रद्दीकरण होने से वे भूमिहीन और आवास विहीन हो जायेंगे,जबकि पूर्व में जो जमीन औद्योगिक क्षेत्र के लिए अधिग्रहण हुआ है उस पर कोई उद्योग आज तक नहीं लगा है,3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्रर स्वीकारात्मक है. तो सरकार उक्त खसरा की जमाबंदी रद्दीकरण के प्रस्ताव को वापस लेने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
06 मार्च, 2025
Member
डॉ. संजीव कुमार (151) (परबत्ता )
Department
राजस्‍व एवं भूमि सुधार
Ministry
राजस्‍व एवं भूमि सुधार
MLA Profile
Sanjeev Kumar (151)
Sanjeev Kumar (151)
Party
Janata Dal (United)
Constituency
Parbatta-Khagaria (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
08 Nov 1979