क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-(1) क्या यह बात सही है कि अररिया जिलान्तर्गत नगर पंचायत रानीगंज में किसी नियत स्थान पर शवदाह गृह नहीं है जिससे गरीब तपके के लोगों को अपने परिजन के अंतिम संस्कार में कठिनाई का सामना करना पड़ता है; यदि हाँ, तो क्या सरकार नगर पंचायत रानीगंज में फरियानी नदी के किनारे धूजा घाट, कोरिया घाट या कदम घाट के पास पारंपरिक शवदाह गृह निर्माण करने का विचार रखती है; नहीं, तो क्यों ?