क्या मंत्री, राजस्व एंव भूमि सुधार विभाग,यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी के लिए 07 वर्ष पूर्ब फुरसतपुर में स्थित भूमि का अधिग्रहण किया गया जिससे संबंधित मामला भू-अर्जन पुनर्वास एवं पुर्नव्र्यवस्थापन प्राधिकरण मुजफ्फरपुर वाद संख्या 04/2020 राजा सिंह बनाम बिहार सरकार के तहद लंबित है,यदि हाँ,तो सरकार विधि-संगत न्याय, दिलाकर अधिग्रहण भूमि का मुआवजा देने का विचार सरकार रखती है, नहीं तो क्यों ?