क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि गया जिला अंतर्गत नगर पंचायत फतेहपुर में विभाग द्वारा तीन नालाओं के निर्माण तथा रूपीन मोड़ से डॉ सुरेन्द्र प्रसाद के क्लिनीक होते हुए हनुमान मंदिर तक शितलपुर से पुलिस थाना, झंझा चौक होते हुए पावर हाउस तक एवं संजय मांझी के घर से रूपीन होते हुए प्रंखड कार्यालय के निकट मोरगन के घर तक की स्वीकृति वर्ष 2023 में प्रदान की गई थी;2. क्या यह बात सही है कि वर्ष 2024 के प्रारंभ में उक्त सभी नालाओं का निविदा निकाला गया था लेकिन एक वर्ष बीत जाने के पश्चात भी निविदा का निष्पादन आज तक नहीं किया गया;3. यदि उपर्युक्त खण्डो के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार उक्त निविदा के निष्पादन के हुई देरी के लिए दोषी अधिकारीयों पर कार्रवाई करते हुए निविदा के निष्पादन का विचार रखती है, हां, तो कब तक नहीं तो क्यों ?