क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिलार्न्तगत बहादुरगंज अंचल में अंचलाधिकारी द्वारा माह अगस्त, 2024 से जनवरी, 2025 के बीच दाखिल खारिज के अधिकांश आवेदनों को निर्धारित समयवधि के पश्चात् भी निपटारा नहीं किया गया है, यदि हाँ तो क्या सरकार उक्त पदाधिकारी के विरूद्ध कौन-सी कार्रवाई करने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक नहीं तो क्यों?